होशियारपुर, अगस्त 23 -- पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात ट्रक के टक्कर मारने के बाद एलपीजी से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। गैस के रिसाव की वजह से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। इस भयानक हादसे में दो लोग जिंदा जल गए और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है और एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया। घटना से लोगों में दहशत है और वह गांव से तीन-चार किलोमीटर दूर चले गए हैं। फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।घरों में सो रहे लोगों तक धमाके के साथ पहुंची आग होशियारपुर जिले के गांव मंडियाला में शुक्रवार देर रात एलपीजी से भरे टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.