ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से शारदा गोलचक्कर तक लगभग एक किलोमीटर हिस्से में अधूरी पड़ी सड़क का काम पूरा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विवादित जमीन में से 19.8 हेक्टेयर का अब अनिवार्य अधिग्रहण करेगा। जिला प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन अधिग्रहण के लिए धारा- 11 की अधिसूचना जारी की जाएगी। अभी एक तरफ की सड़क बनी है। जमीन को लेकर टी-सीरीज कंपनी से विवाद के चलते यह सड़क पिछले लगभग 20 साल से अधूरी पड़ी है। कंपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। आपसी समझौते का प्रयास बार-बार विफल होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब नए भूमि अधिग्रहण के तहत आवश्यक कार्य के लिए अनिवार्य भूमि अधिग्रहण करेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य परी चौक पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करना है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.