नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- Samsung IPO news: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की फिलहाल भारत में अपने कारोबार को सूचीबद्ध करने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय कंपनी अपने उत्पादों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में तेजी लाने और सबसे अहम डेवलप मार्केट में से एक में बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी उपभोक्ता वित्त इकाई का विस्तार करने पर ध्यान देगी। सैमसंग के दक्षिण पश्चिम एशिया के चेयरमैन एवं सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि दक्षिण कोरिया की कंपनी भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को और मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने भारत में मोबाइल फोन डिस्प्ले के मैन्युफैक्चरिंग के लिए कल-पुर्जों की खरीद को लेकर उत्पाद से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन किया है। बता दें कि सैमसंग का दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा में स्थित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.