नई दिल्ली, फरवरी 29 -- Leap Year 2024 History: हर चार साल बाद फरवरी महीने में लीप वर्ष मनाया जाता है। लीप वर्ष में फरवरी महीने में एक अतिरिक्त दिन जुड़ जाता है। जिससे लीप वर्ष में फरवरी महीने में 28 की जगह 29 दिन हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 29 फरवरी यानी लीप डे हर चार साल में ही क्यों एक बार आता है? आइए जानते हैं आखिर क्यों हर चार साल में एक बार मनाया जाता है लीप ईयर, क्या है लीप ईयर का इतिहास और लीप से जुड़े रोचक तथ्य।  लीप ईयर का इतिहास-

दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होने वाले Gregorian calendar के अनुसार हर 4 साल में 1 अतिरिक्‍त दिन जोड़ा जाता है। यह दिन फरवरी महीने में जुड़ने से, यह महीना 28 दिन की जगह 29 दिन का हो जाता है। इस जोड़े गए अतिरिक्‍त दिन को Leap Day और इस साल को Leap Year कहा जाता है। लगभग 3000.45 ईसा पूर्...