कार्यालय संवाददाता, मार्च 19 -- एसजीपीजीआई कैंपस, लखनऊ में संचालित 35 वर्ष पुराना नर्सरी स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय बंद होगा। ऑडिट में ज्यादा खर्च की आपत्ति के बाद संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संस्थान निदेशक के निर्देश पर नर्सरी स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय ने पहली और 11 वीं में नए दाखिले पर रोक लगा दी है। संस्थान प्रशासन स्कूलों के भवन का उपयोग दूसरे कामों में करने की बात कह रहा है। वहीं कर्मियों का कहना है संस्थान प्रशासन पीपीपी मॉडल पर निजी स्कूल संचालित करने की तैयारी में है। एसजीपीजीआई की स्थापना के बाद संस्थान के डॉक्टर और अन्य स्टाफ के बच्चों की पढ़ाई के लिये परिसर में केन्द्रीय विद्यालय और नर्सरी स्कूल की स्थापना की गई। पहला सत्र वर्ष 1987-88 में शुरू हुआ। स्कूल में शिक्षकों के वेतन से लेकर भवन आदि का खर्च पीजीआई उठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.