दरभंगा, नवम्बर 14 -- Kusheshwar Asthan Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान सीट पर जनता दल यूनाइडेट (JDU) के उम्मीदवार अतिरेक कुमार 6457 वोटों से आगे चल रहे हैं। महागठबंधन समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार गणेश भारती सदा पिछड़ रहे हैं। अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट शत्रुघ्न पासवान समेत अन्य उम्मीदवार कितना वोट बटोरते हैं, इस पर भी नजरें हैं। कुल 22 राउंड की मतगणना होनी है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें- दोपहर 12:34 बजे Kusheshwar Asthan Chunav Result 2025: पांच राउंड की मतगणना के बाद कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू ने 6400 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है, अब तक किसे कितने वोट मि...