नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- KTM मोटरसाइकिल ने एक साथ अपनी कई मॉडल के लिए रिकॉल जारी किया है। दरअसल, कंपनी ने इंजन स्टॉलिंग की संभावित समस्या के कारण 390 रेंज के कई मॉडल्स के लिए ग्लोबल रिकॉल जारी किया है। इस रिकॉल में 2024-2026 KTM 390 Duke'>KTM 390 Duke और 2025-2026 KTM 390 Enduro R, 390 SMC R, 390 Adventure R और 390 Adventure X'>390 Adventure X शामिल हैं। हालांकि, यह रिकॉल से भारतीय ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ये भारत में बिकने वाली बाइक्स पर लागू नहीं है। कंपनी के अनुसार, इस समस्या के कारण इंजन खास कम-RPM कंडीशन में या स्पीड कम करते समय स्टॉल हो सकता है, जिससे शहर में राइडिंग या टेक्निकल ऑफ-रोड सिचुएशन में सेफ्टी रिस्क हो सकता है। अचानक स्टॉलिंग के कारण यू-टर्न लेते समय बाइक पलट भी सकती है। यह भी पढ़ें- TVS की नई दमदार...