नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 6 साल का लीप आनेवाला है। 6 साल की लीप के बाद शो की पूरी की पूरी कहानी बदलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में 6 साल की लीप के बाद तुलसी मिहिर के परिवार से अलग रह रही होगी और वो अपने पैरों पर खड़ी होगी। उधर नोयोना तुलसी के जाने के बाद अब लगातार मिहिर के जीवन में आने का प्रयास करेगी। इसके लिए उसे गायत्री की भी मदद मिलेगी।लीप के बाद बदलेगी तुलसी की जिंदगी मिहिर की हरकत के बाद तुलसी बुरी तरह टूट गई है। उसने पूरे घर के सामने ऐलान कर दिया है कि वो अब मिहिर के साथ नहीं रुकेगी। शो में 6 साल के लीप के बाद आप देखेंगे कि तुलसी अपने बेटे अंगद और बहू वृंदा के साथ चॉल में रहेगी। ऋतिक भी तुलसी के साथ जाने की जिद्द करता है, लेकिन तुलसी उसे अपने साथ आने को मना कर देती है।अपन...