नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि नोयोना ने तय कर लिया है कि वो मिहिर को पाके रहेगी। वो अपनी बहन से कहती है कि उसे तुलसी से कोई समस्या नहीं है, लेकिन वो मिहिर को पाके रहेगी। वो तुलसी को परेशान करने के लिए एक चाल चलेगी, लेकिन वो चाल उसी पर उल्टी पड़ जाएगी। नोयोना की हरकत से तुलसी परेशान नोयोना मिहिर के घर एक गिफ्ट भिजवाएगी। उस गिफ्ट में नोयोना के नाम का एक हार होगा। वो गिफ्ट देखते ही तुलसी परेशान हो जाएगी और गिफ्ट का डिब्बा लेकर वो गुस्से में घर से निकलेगी। शोभा तुलसी से पूछेगी कि वो कहां जा रही है, लेकिन तुलसी कोई जवाब नहीं देगी। शोभा की बात सुन हैरान रह जाएगा मिहिर वहीं, शाम में मिहिर जब वापस आएगा तो उसे पता चलेगा कि तुलसी घर पर नहीं है। शोभा उससे कहेगी कि उसे नहीं पता तुलसी क...