नई दिल्ली, जनवरी 5 -- KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का अपकमिंग एपिसोड कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि भले ही तुलसी के सामने मिहिर ने खुद को बहुत स्ट्रॉन्ग और खुश दिखाया हो, लेकिन अंदर से वह कितना तकलीफ में होगा यह उसी को पता होगा। घर पहुंचने पर जब वह गायत्री को बताएगा कि वह तुलसी से मिला था तो वह उसे वापस ले आने को कहेगी। लेकिन तब मिहिर जो कहेगा, उससे उसके दिल की असली फीलिंग्स सामने आएंगी।फिर हरे होंगे तुलसी-मिहिर के जख्म मिहिर रोता हुआ गायत्री से कहेगा, "वो हमारी तुलसी नहीं है चाची, हमारा उस पर कोई हक नहीं है। हम सब अपना हक खो चुके हैं। मैं उसे भूल चुका हूं, मैं जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं। मैंने कहा कि मुझे उसकी जरूरत नहीं है चाची जी।" उधर तुलसी यह सोचकर...