नई दिल्ली, फरवरी 10 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में लगातार आ रहे उतार-चढ़ावों ने दर्शकों का रुझान इसकी तरफ लगातार बनाया हुआ है। सीरियल का हालिया एपिसोड जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से लबरेज रहा। पिछले एपिसोड में मिहिर ने फैक्ट्री में तुलसी की जान बचाते हुए खुद को खतरे में डाल दिया था। नए एपिसोड की शुरुआत अस्पताल के उस स्ट्रेसफुल सीन के साथ होती है, जिसमें मिहिर की सर्जरी सक्सेसफुल होने के बाद पूरा विरानी परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। परिवार के लोगों की उस वक्त जान में जान आती है जब मिहिर को होश आ जाता है।नोयोनिका को खाए जा रहा है यह डर नोयोनिका लगातार मिहिर के साथ होगी और उसका ख्याल रख रही होगी, लेकिन उस वक्त उसे जोर का झटका लगेगा जब मिहिर होश में आते ही पहला नाम तुलसी का लेता है। वह तुलसी को उसकी जान बचाने औ...