नई दिल्ली, फरवरी 6 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और तुलसी ने साथ काम करना शुरू कर दिया है। नोयोना को इस बात से परेशानी हो रही है, लेकिन फैक्ट्री को बचाने के लिए नोयोना कुछ भी बोल नहीं पा रही है। एपिसोड 192 में मिहिर तुलसी से इम्प्रेस हो जाता है। वो जिस तरह से काम को संभाल रही है, वो देखकर मिहिर सोचता है कि उसने तुलसी के साथ पहले काम क्यों नहीं किया। तुलसी के फैमिली बिजनेस में वापस आने से वीरानी परिवार में हर कोई खुश है।मुन्नी को देख मिहिर को हुआ गर्व तुलसी से मिलने के लिए ऑफिस में मुन्नी आती है। मिहिर मुन्नी को कलेक्टर के रूप में देखकर बहुत खुश होता है। वो कहता है कि उसे मुन्नी की तरक्की देखकर बहुत गर्व है। वो मुन्नी को आशीर्वाद देता है। तुलसी और ऋतिक भी मुन्नी को देखकर बहुत खुश होते हैं। तुलसी और मुन्नी बात कर रहे होते हैं कि ...