नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर को अवॉर्ड मिलने वाला है। परी नहीं चाहती है कि मिहिर के साथ तुलसी अवॉर्ड फंक्शन में जाए। वो नोयोना को अपने पापा के साथ भेजना चाहती है। इसके लिए वो एक घटिया हरकत करेगी। तुलसी को जो कपड़े पहनकर जाने होते हैं, परी उसे फाड़ देती है। तुलसी वही फटी साड़ी पहनकर तैयार हो जाती है। वो जब नीचे उतरती है तो ऋतिक बहुत ज्यादा उसकी तारीफ करता है। वहीं, मिहिर भी उसे देखता रह जाता है। तुलसी के खिलाफ परी की चाल मिहिर और तुलसी निकलने वाले ही होते हैं कि परी तभी उसे रोकती है। परी उससे कहती है कि वो ये साड़ी पहनकर जा रही हैं। फिर वो उसे दिखाती है कि साड़ी फटी हुई है। फटी साड़ी देखकर मिहिर बहुत गुस्सा हो जाता है। वो कहता है कि उसे देरी हो रही है और वो अकेले ही फंक्शन में जा रहा है। श...