नई दिल्ली, जनवरी 15 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर और तुलसी 6 साल बाद पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। नोयोना को दोनों को साथ देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है। वहीं, नोयोना की बहन भी मिहिर की हरकतों पर सवाल उठा रही है। मिहिर-तुलसी को साथ देखकर वीरानी हाउस के लोग काफी खुश हैं। परी भी अपनी मां को देखकर बहुत खुश है।तुलसी को परेशान करेगी नोयोना बीते एपिसोड में आपने देखा कि तुलसी हाथों में मेंहदी लगाती है। मेहंदी वाली तुलसी के हाथ पर एम लिखती है। शोभा ये चीज देखकर खुश होती है। तुलसी उसे टोकती है कि उसे खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सब नाटक है। वहीं, नोयोना भी अपने हाथ में एम लिखवाती है। वो तुलसी को बुरा महसूस करानी की कोशिश करती है।मिहिर की हरकत पर हैरान नोयोना और तुलसी हालांकि, तुलसी और नोयोना बात...