नई दिल्ली, जनवरी 13 -- KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी अभी काफी दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ रही है। नोयोनिका फिर एक बार खिसियाने पर मजबूर है क्योंकि मिहिर और तुलसी फिर से साथ हो गए हैं। भले ही दोनों के दिल नहीं मिले हैं, लेकिन सामाजिक मजबूरियों के चलते ही दोनों को एक साथ होने का ढोंग करना पड़ रहा है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी और मिहिर खाने की मेज पर शादी के बारे में कुछ अच्छी बातें कहते हैं।तुलसी और मिहिर के रिश्ते में आएगा मोड़ जहां एक तरफ मिहिर कुछ बहुत पॉजिटिव और उत्साहित कर देने वाली बातें कहेगा जिस पर जोरदार तालियां बजेंगी, वहीं तुलसी इशारों ही इशारों में अपनी और मिहिर की अपने साथ शादी के बारे में कुछ बातें कहेंगी। रात को जब तुलसी और मिहिर सोने जाएंगे तो कहानी में एक मजेदार ट्विस्ट...