नई दिल्ली, जनवरी 8 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी अपने बच्चों के लिए एक बार फिर वीरानी हाउस जाएगी। ऋतिक अपनी मां से नाराज है, लेकिन तुलसी वीरानी परिवार के लिए ऋतिक की नाराजगी सहते हुए उस घर में रहेगी। मिहिर तुलसी को खुद लेने आएगा। इस बात से नोयोना और मिताली को झटका लगने वाला है। मिताली जो अब तक ऋतिक को परेशान कर रही थी, तुलसी उसे सबक सिखाएगी। वहीं, नोयोना जो घर पर राज कर रही थी वो भी अब तुलसी के आने से परेशान होने वाली है।वीरानी बिजनेस की बॉस बनेगी तुलसी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़े अरडेट्स देने वाले प्लेटफॉर्म serialgossip.com के मुताबिक, तुलसी न सिर्फ घर में वापसी करेगी, लेकिन मिहिर तुलसी को वीरानी बिजनेस का सीईओ भी बना देगा। तुलसी के सीईओ बनाने के लिए नोयोना और मिताली मिहिर को मना करेंगी, लेकिन मिहिर उनकी एक भी नहीं स...