नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को हुआ मुकाबला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम अपने होमग्राउंड पर 16वें ओवर में ही 111 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। वह लगातार दूसरी हार की ओर बढ़ रही थी। कोलकाता की शुरुआत भी बेहद खराब रही लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। तभी रहाणे से एक गलती होती है। बल्लेबाज के तौर पर भी और कैप्टन के तौर पर भी। वह गलती इतनी भारी पड़ी कि कोलकाता को शिकस्त झेलनी पड़ी। केकेआर के फैंस के दिल से यही निकल रहा होगा- काश! रहाणे ने रिव्यू ले लिया होता। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता के सलामी बल्लेबाज जीत के लिए 112 रन के लक्ष्य का पीछे करने के लिए उतरे। 7 रन के स्कोर पर ही दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.