नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान के खाटू श्याम धाम में रंगभरी एकादशी से लक्खी फाल्गुन मेला शुरू होते ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ता है। 2026 में रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को है और 21 फरवरी से शुरू लक्खी मेला 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान बाबा श्याम के पट 24 घंटे खुले रहेंगे। लाखों भक्त पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं इस मेले की खासियत, व्यवस्थाएं और महत्व।रंगभरी एकादशी रंगभरी एकादशी को खाटू में होली की शुरुआत माना जाता है। इस दिन भक्तों का सैलाब उमड़ने लगता है और खाटू धाम भक्ति रस में डूब जाता है। श्रद्धालु अबीर-गुलाल, फूलों की पंखुड़ियों और भक्ति संगीत के साथ बाबा का स्वागत करेंगे। मान्यता है कि रंगभरी एकादशी पर बाबा के दर्शन से पापों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।लक्खी फाल्गुन मेला की तिथियां और अवधि 2026 मे...