नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है। एक्टर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट से मुश्किल सवाल करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार अमिताभ से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछ लिए गए जिसके बाद अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म को प्रोमोट करने आए हैं। इस दौरान कार्तिक ने अमिताभ को कोरियन हार्ट बनाना सिखाया और इसके साथ ही जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लिए।कार्तिक ने अमिताभ बच्चन से पूछे निजी सवाल कौन बनेगा करोड़पति का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक और अनन्या हॉट सीट पर बैठते हुए होस्ट अमिताभ से ही सवाल कर बैठते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक, अमिताभ को कोरियन दिल बनाना सिखाते हैं। एक्टर आग...