नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Kashmir Terror: जम्मू और कश्मीर में पुलिस से लेकर सुरक्षा बल तक मुस्तैद हैं। मंगलवार को 26 लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि पहलगाम की पहाड़ियों में आतंकी अब भी छिपे हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर पुलिस या सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा से जुड़े TRF यानी द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। न्यूज18 की रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि पहलगाम के आसपास पहाड़ियों में अब भी करीब 4 से 5 आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। सरकारी सूत्रों ने कहा, 'सामान्य खुफिया जानकारी थी, लेकिन पर्यटकों पर इस तरह का हमला अभूतपूर्व है। यह अक्षरधाम हमले जैसा है, जहां श्रद्धालुओं पर पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.