नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को चन्द्रोदय ब्यापिनी में करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस वर्ष शुक्रवार का दिन कृतिका नक्षत्र व सिद्धि योग मिल रहा है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। करक चतुर्थी व्रत और करवा चौथ व्रत शुक्रवार को होगा। रात को चंद्रमा का दर्शन होगा। रात्रि के समय भगवान शिव, चन्द्रमा क पूजा करती हैं। 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल की अवधि में पूजन नहीं करना चाहिए। सायं काल चन्द्रमा को अर्घ देकर बिना नमक का भोजन करें। कहां सबसे पहले निकलेगा चांद बिहार और कोलकाता में सबसे पहले चांद निकलेगा। जहां अधिकतर जगह 8 बजे के बाद चांद निकल रहा है, वहं बिहार में 7.8 मिनट पर और कोलकाता में 7.41 मिनट पर चांद निकलेगा। दिल्ली में कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.