ग्रेटर नोएडा, मार्च 18 -- जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के फंसे करीब सात हजार से अधिक खरीदारों को यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने राहत देने की तैयारी कर ली है। इन खरीददरों को बिना अतिरिक्त रकम दिए फ्लैट मिलेंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसे आगामी 28 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड को आवंटित एक हजार हेक्टेयर जमीन को रद्द करने के आदेश पर उच्च न्यायालय की मुहर लगने के बाद अब प्राधिकरण को खरीदारों के फ्लैट तैयार करने की जिम्मेदारी मिल गई है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए अब यीडा अपनी कार्ययोजना बना रहा है। प्राधिकरण का दावा है कि भूखंड आवंटन निरस्त होने के बाद न्यायालय में दाखिल आदेश में खरीदारों का हित सर्वोपरि रखा गया है। इसी आधार पर न्यायालय ने वर्ष 2020 से अब तक के समय को शून्य काल घोषित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.