रांची, अक्टूबर 16 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने निर्धारित 50 लाख के लक्ष्य को पारकर 65 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- यह रिकॉर्ड सदस्यता को न केवल पार्टी की मजबूत जड़ों को दर्शाता है, बल्कि लगातार दो विस चुनावों में सत्ता हासिल करने वाले झामुमो की बढ़ती पकड़ को भी सामने लाता है। रांची के सोहराई भवन में बुधवार को आयोजित झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक में इस उपलब्धि पर चर्चा हुई और अभियान आगे जारी रखने का फैसला लिया। बैठक का संचालन महासचिव विनोद पांडेय ने किया। झामुमो सदस्यता अभियान का उद्देश्य राज्य स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाना था। पार्टी ने शुरू में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अपार उत्साह से यह आंकड़ा 65 लाख को पार कर गया। यह अभियान द्वार-द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.