नई दिल्ली, जनवरी 13 -- JKBOSE Class 10th, 12th Results: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) के छात्रों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड कल, 14 जनवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के 'विंटर जोन' (अक्टूबर-नवंबर सत्र 2025) के वार्षिक परिणामों की घोषणा करेगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर देख सकेंगे। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन (सर्दियों वाले क्षेत्रों) में आते हैं। इन क्षेत्रों में बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण परीक्षाएं मुख्य सत्र (समर जोन) से पहले आयोजित की जाती हैं।रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रियासबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं। 2. होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें। 3. अब अपनी कक्षा के अनुसार "JKBOSE Class 10th...