नई दिल्ली, फरवरी 1 -- टेलिकॉम मार्केट में टॉप पर रहने वाली कंपनियों Jio और Airtel के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। पिछले साल दोनों ही कंपनियों ने अपने यूजर्स को AI सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन देने की शुरुआती की थी लेकिन Airtel ने अब इसे बंद कर दिया है। कंपनी अब Perplexity AI का प्रो सब्सक्रिप्शन नहीं ऑफर कर रही है। अच्छी बात यह है कि Jio यूजर्स को अब भी Google Gemini Pro का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस मिल रहा है। कंपनी अपने सभी True 5G रीचार्ज प्लान्स का चुनाव करने की स्थिति में यूजर्स को Google Gemini आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के प्रो वर्जन का ऐक्सेस पूरे 18 महीनों के लिए दिया जा रहा है। इसकी वैल्यू 35 हजार रुपये से ज्यादा है। इस सेवा के अलावा यूजर्स को रीचार्ज प्लान में मिलने वाले बाकी डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यानी यू...