नई दिल्ली, जून 19 -- भीषण गर्मी के बाद अब झारखंड को राहत मिल गई है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों मे गुरुवार की रात लगातार बारिश होती रही। रांची में गुरुवार के दिन 153 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कोल्हान क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जमशेदपुर में 247 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटो के दौरान भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की उत्तरी हिस्से पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और व्यापक होकर झारखंड से गुजर रहा है, इससे पूरे राज्य में बारिश लगातार बारिश हो रही है।Live Updates:- 12.10 PM: खूंटी में कुआं ढहने से दब गए 2 छात्र झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां भारी बारिश के के कारण कुआं ढहने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.