रांची। हिन्दुस्तान, अप्रैल 28 -- झारखंड में आज से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में बदलाव होते ही गर्मी से राहत मिली है। रांची समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। शनिवार की रात खत्म होने से पहले ही रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद रांची के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा का जोर रहा। इससे मौसम दिन में ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 28 अप्रैल से लेकर 1 मई अप्रैल तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिन हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे या इससे अधिक भी हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सोमवार और बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.