नई दिल्ली, जनवरी 30 -- JEE Main Advanced Rank IIT BTech CSE : जेईई मेन क्रैक करने के बाद ज्यादातर छात्रों की तमन्ना होती है कि उन्हें अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (बीटेक सीएसई) ब्रांच में दाखिला मिल जाए। बीटेक सीएसई कोर्स में मिलने वाले बेशुमार जॉब्स के मौके औक अच्छा पैकेज इस प्रोग्राम की ओर स्टूडेंट्स को खींचता है। यही वजह है कि जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे या किसी अन्य आईआईटी में बीटेक सीएसई कोर्स होता है। आईआईटी न मिलने के बाद स्टूडेंट्स एनआईटी की ओर देखते हैं जहां जेईई मेन स्कोर के आधार पर दाखिला होता है। एनआईटी के छात्रों का बेस्ट सैलरी पैकेज भी करोड़ तक पहुंच जाता है।JEE MAIN 2026: जेईई मेन 2026 पर्सेंटाइल VS रैंक (अनुमानित रेंज)परसेंटाइल रेंज अनुमानित ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 99.9...