नई दिल्ली, फरवरी 6 -- बाइकर्स के लिए मार्केट में एक नए मोटरसाइकिल आई है। इसका नाम Jawa 730 Twin है। जावा की यह नई बाइक ग्लोबल मार्केट के लिए है। यह बाइक 730cc इंजन से लैस है, जो 75hp की पावर जेनरेट करता है। कंपनी इसे अगले महीने चेक रिपब्लिक के Brno में होने वाले Motosalon ट्रेड फेयर में लॉन्च हो सकती है। बाइक दिखने में काफी जबर्दस्त है। इसका लुक किसी को भी एक बार में पसंद आ जाने वाला है। आइए डीटेल में जानते हैं इस बाइक के बारे में।8200rpm पर 75hp की पावर अभी जावा की ग्लोबल वेबसाइट पर 750cc प्लेटफॉर्म के तीन मॉडल लिस्ट हैं। इनमें एक रेट्रो, एक रेसिंग और एक टूरिंग बाइक है। माना जा रहा है कि नई 730 ट्विन भी इसी प्लेटफॉर्म में शामिल होगी, जिसमें वही 730cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन होगा, जो 8200rpm पर 75hp और 7100rpm पर 68Nm का टॉर्क ज...