रांची, फरवरी 11 -- झारखंड में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इंटरमीडिएट के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे री-शिड्यूल कर दिया है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में 23 फरवरी को निर्धारित इंटरमीडिएट हिन्दी-बी की परीक्षा उस दिन स्थगित कर दी गई है। अब इंटरमीडिएट की हिन्दी-बी की परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित पाली और केंद्रों में होगी। वहीं, आठवीं बोर्ड की परीक्षा अब दो मार्च को होगी। पूर्व में यह परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित थी। वहीं, 11वीं की परीक्षाएं 25, 26 और 28 फरवरी को होगी। पहले ये परीक्षाएं 25 से 27 फरवरी को होनी थी। 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। ऐसे में उस दिन परीक्षा लेने में समस्या हो सकती है। इसलिए परीक्षा की तिथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.