हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा में 4,23,821 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3,24,321 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में साइंस में 90,579, कॉमर्स में 21,195 और आर्ट्स में 2,12,557 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक के लिए राज्यभर में 1232 और इंटर के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी और इंटर परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। मैट्रिक-इंटर की कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जैक ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके अनुसार, परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। नकल और अवैध गत...