नई दिल्ली, फरवरी 11 -- ISC Board Exams 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कल, 12 फरवरी 2026 से आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। इस साल देशभर से लगभग 1.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा का आगाज साइकोलॉजी के पेपर के साथ होगा और यह सिलसिला 6 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना हर परीक्षार्थी के लिए अनिवार्य है। आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 50 विषयों के लिए आयोजित की जाती हैं, जबकि आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में 75 विषय शामिल होते हैं। यह व्यापक स्तर पर होने वाली देश की सबसे बड़ी स्कूली परीक्षाओं में से एक है।आईएससी (ISC) साइकोलॉजी परीक्षा पैटर्न 2026 साल ...