नई दिल्ली, फरवरी 17 -- IRE vs ZIM Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाएगी। दोनों टीमों की भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस ढाई बजे होगा। ग्रुप बी का हिस्सा जिम्बाब्वे के पास पहली बार सुपर-8 में एंट्री करने का मौका है। आयरलैंड के हारते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जिम्बाब्वे ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर उलटफेर किया था। सह-मेजबान श्रीलंका ने ग्रुप बी से सुपर-8 में जगह बना ली है। श्रीलंका के खाते में तीन मैचों में 6 अंक हैं। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम के दो मैचों में चार अंक हैं। अगर जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंच जाता है तो यह सात प्रयासों में पहली बार होगा जब उसकी टीम इस चरण में जगह बनाएगी। IRE ...