चंडीगढ़, अक्टूबर 13 -- लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल यानी मंगलवार को दिवंगत IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनके इस दौरे से चंडीगढ़ ता सियासी तापमान चढ़ गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि राहुल गांधी मंगलवार की शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे और कुमार के परिजनों को सांत्वना देंगे। इस जानकारी के बाद हरियाणा सरकार में खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। सोमवार की शाम ही मुख्यमंत्री सैनी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन सोनीपत में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लेने के बाद वह वापस चंडीगढ़ लौट आए हैं। कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी मंगलवार शाम 5.15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित IAS अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.