नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Airtel Money IPO: अरबपति सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी ने अपनी मोबाइल मनी यूनिट को शेयर बाजार में उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय दिग्गज सिटीग्रुप इंक से संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ 2026 तक लाया जा सकता है।4 अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल अफ्रीका अपनी मोबाइल मनी यूनिट का वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर से अधिक कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल इस आईपीओ के लिए यूएई, लंदन और अन्य यूरोपीय बाजारों पर विचार किया था। हालांकि अभी तक आईपीओ के समय, स्थान या आकार को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एयरटेल अफ्रीका अपनी मोबाइल मनी यूनिट को 2026 की पहली छमाही में लिस्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि सिटीग्रुप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.