नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा गरमाने के बाद तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। धर्मगुरुओं और राजनेताओं ने आईपीएल 2026 में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर को खरीदने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी आलोचना की। केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को लेकर विविादित बयान तक दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर दबाव बढ़ता जा रहा था। बीसीसीआई ने अब एक्शन लिया है। बोर्ड ने कंफर्म किया मुस्तफिजुर आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी से गेंदबाज को रिलीज करने का कहा है। बीसीसीआई ने केकेआर को 30 वर्षीय मुस्तफिजुर की जगह रिप्लेसमेंट चुनने का ऑप्शन दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने मिनी ऑक्शन में की बाएं हाथ ...