नई दिल्ली, मार्च 10 -- इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने सवा 6 करोड़ रुपयों को लात मार दी है। इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले दो सीजन से बैन होना भी मंजूर कर लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 से ठीक पहले हैरी ब्रुक ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। निजी कारणों का हवाला देकर और नेशनल टीम के साथ अपने कमिंटमेंट को दर्शाते हुए हैरी ब्रुक ने आईपीएल से हटने का फैसला किया है। हालांकि, इसका परिणाम उनको भुगतना पड़ेगा और अगले दो सीजन वे खेल नहीं पाएंगे। ब्रूक को नवंबर में आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह लगातार दूसरी बार है जब ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है और अब उन पर प्रतियोगिता से प्रतिबंध लगने का खतरा मंडरा रहा है। आईपीएल द्वारा शुरू किए गए नए नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.