नई दिल्ली, मई 11 -- हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया। पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। आईपीएल सस्पेंड होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी प्लेन में नजर आए। दरअसल, धोनी अपने होमटाउन रांची लौट गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। चेन्नई ने आईपीएल स्थगित होने से पहले केकेआर को दो विकेट से मात दी। इंस्टाग्राम पर शनिवार (10 मई) को एक फेन पेज ने धोनी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में लिखा है, ''थाला अपने घर रांची लौट रहे हैं।'' वहीं, वीडियो के कैप्शन में धोनी की टी-शर्ट पर लिखे तीन शब्दों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.