कोलकाता, मार्च 19 -- कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले आईपीएल 2025 मैच के रीशेड्यूल होने की संभावना है। इसके पीछे का कारण है सुरक्षा। शहर की पुलिस ने रामनवमी समारोह के कारण इस मैच के लिए सुरक्षा मंजूरी नहीं दी है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पहले घोषणा की थी कि रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में 20 हजार से अधिक जुलूस निकलेंगे, जिसके कारण पूरे राज्य में सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है। यही कारण है कि ये आईपीएल मैच आगे या पीछे खिसकाया जा सकता है। बीसीसीआई को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने मंगलवार को शहर की पुलिस के साथ दो दौर की चर्चा के बाद पुष्टि की कि अधिकारियों ने मैच के लिए मंजूरी नहीं दी है। स्नेहाशीष ने कहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.