नई दिल्ली, मई 23 -- गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में चयन से खुश हैं लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालीफायर और फाइनल पर टिका है। सर्रे के लिए खेलकर एक शतक जमा चुके 23 वर्ष के सुदर्शन को भारत ए टीम में चुना गया है और टेस्ट टीम में चयन के भी वह दावेदार हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से कहा, ''मानसिक तौर पर पहले हमें आईपीएल पर फोकस करना है। एक बार वह खत्म हो जाए, फिर भारत ए दौरे के बारे में सोचेंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि यह मौका मिला और मुझे यकीन है कि प्रदर्शन अच्छा रहेगा।'' अभी तक 13 मैचों में 638 रन बनाकर आरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर काबिज सुदर्शन ने कहा, ''इस समय सबसे अहम शीर्ष दो में रहना है ताकि हमें अतिरिक्त मौका (दूसरा क्वालीफायर खेलने का) मिल सके।'' उन्होंने कहा, ''फोकस उसी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.