नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लखनऊ सुपर जायंट्स फैंस के लिए आईपीएल 2025 के दौरान एक अच्छी खबर सामना आई है। तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हो गई है। चोट के कारण लखनऊ के सात मैचों से बाहर रहे मंयक जल्द ही आईपीएल के जारी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मयंक यादव टीम से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मयंक की वापसी से तीन मैच हार चुकी लखनऊ की बॉलिंग यूनिट मजबूत होगी। मयंक यादव पीठ और पैर की चोट के कारण अब तक टीम इंडिया और लखनऊ सुपर जायंट्स से बाहर रहे हैं। वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे थे। हालांकि तेज गेंदबाज अब ठीक है और मंगलवार को ही टीम होटल पहुंच गया। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.