नई दिल्ली, मार्च 18 -- क्विक-कॉमर्स का स्पेस भारत में तेजी से बढ़ रहा है और घर बैठे फटाफट सामान आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। Blinkit और Swiggy Instamart जैसे ऐप्स के बाद अब लोकप्रिय क्विक कॉमर्स सेवा Zepto की ओर से भी 10 मिनट के अंदर ऐपल iPhone मॉडल्स समेत ढेरों ऐपल प्रोडक्ट्स की डिलिवरी की जा रही है। कंपनी को-फाउंडर ने इसकी जानकारी एक LinkedIn पोस्ट के जरिए दी है। LinkedIn पोस्ट में Zepto ऐप के को-फाउंडर आदित पलीचा ने बताया कि चुनिंदा शहरों में अब यूजर्स को 'iPhone 16e, AirPods, MagSafe और चार्जिंग एक्सेसरीज' वगैरह की डिलिवरी की जाएगी। स्टार्टअप को-फाउंडर ने बताया कि ऐप पर ऐपल प्रोडक्ट्स लिस्ट करने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि पिछले 60 दिनों में 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने ऐपल के डिवाइसेज ऐप में सर्च किए हैं। यह भी पढ़ें- पुराना फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.