नई दिल्ली, मार्च 8 -- International Women's Day 2025: 8 मार्च को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नारी शक्ति को समर्पित है। हमारे देश भारत में भी इस दिन का खास महत्व होता है। महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार के साथ देश भर की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीएम ने अपनी भावना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.