नई दिल्ली, फरवरी 10 -- IND vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोलंबो में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जारी अनिश्चितता आखिरकार खत्म हो गई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच सोमवार रात हुई टेलीफोन पर हुई बातचीत इस मामले में गेम-चेंजर साबित हुई है। इस बातचीत के बाद पाकिस्तान मैच खेलने के लिए राजी हो गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने 'शांतिदूत' की भूमिका निभाते हुए रविवार को कोलंबो और इस्लामाबाद स्थित उच्चायोगों के माध्यम से पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया था। चर्चा के बाद दिसानायके और शहबाज शरीफ के बीच सोमवार रात फोन पर बात तय हुई। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ...