नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- Indresh Upadhyay Wedding: जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज जयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी कथाओं और प्रवचन से लोगों का मन मोह लेने वाले इंद्रेश उपाध्यान जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करने वाले हैं। वो वैदिक मंत्रों के बीच रीति रिवाज के साथ हरियाणा की शिप्रा संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में पूरी हो रही है। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते दिनों ही इंद्रेश पूरे गाजे-बाजे के साथ वृंदावन से अपनी बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे।हरिद्वार-वृंदावन के पंडित हुए शामिल ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में हरिद्वार और वृंदावन के अनुभव...