नई दिल्ली, जनवरी 4 -- भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट कुछ समय के लिए ठप पड़ सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में भारत के बांग्लादेश दौरे के संभावित शेड्यूल का ऐलान किया, लेकिन मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर जाने की संभावना बहुत कम है। बीसीबी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सितंबर में दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की छह मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसने बीसीसीआई से परामर्श करने का दावा करते हुए तारीखों की घोषणा भी की। बीसीबी के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम के 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचने के बाद एक, तीन और छह सितंबर को तीन वनडे मैच खेलेगी, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नौ, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे। यह सीरीज मूल रूप से पिछले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.