नई दिल्ली, मई 30 -- India A vs England Lions Livestreaming- IPL की चकाचौंध और ग्लैमर के इतर अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया ए की टीम आज से इंग्लैंड लॉन्स के खिलाफ दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस चार दिवसीय टेस्ट सीरीज का हिस्सा यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी होंगे, जो 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह दो टेस्ट बहुत जरूरी है। यह मैच इंग्लिश काउंटी केंट के सेंट लॉरेंस, कैंटरबरी के स्पिटफायर ग्राउंड में खेला जाना है। भारतीय दृष्टिकोण से कई नाम देखने लायक हैं। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे करुण नायर लाल गेंद के खिलाफ खेलेंगे और टेस्ट सीरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.