नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन व्यवस्था का 'कैंसर' है जिसकी शुरुआत काफी पहले हो गई थी। दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर अगली पीढ़ी के लिए छोटे प्रारूप के कई रोल मॉडल हैं और संसाधन उपलब्ध होने पर ही वे खेल सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 अक्टूबर से दिल्ली में दूसरा टेस्ट आयोजित होगा। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रनों से जीता था।वेस्टइंडीज ने 42 साल से सीरीज नहीं जीती यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है, हेड कोच सैमी ने कहा, ''आखिरी बार हमने यहां टेस्ट सीरीज 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था।'' वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। सैमी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.