नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- IND vs SL Live Cricket Score 2nd T20I- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा वुमेंस टी20 मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में विकेट दिला भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने श्रीलंकाई ओपनर विश्मी गुणरत्ने को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके बाद पावरप्ले के आखिरी ओवर में स्नेह राणा ने चमीरा अट्टूपट्टू (31) को अपने जाल में फंसाकर भारत को दूसरी और बड़ी सफलता दिलाई। 10 ओवर तक श्रीलंकाई टीम 2 विकेट के नुकसान पर 66 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। श्रीलंका को तीसरा झटका 13वें ओवर में श्री चरणी ने दिया। उन्होंने हसिनी परेरा को 22 के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड किया। बता दें, टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है, तबीयत खराब हो...