नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- IND vs SL Live Cricket Score 2nd T20I- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा वुमेंस टी20 मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है, तबीयत खराब होने की वजह से दीप्ति शर्मा आज के मैच से बाहर हैं, उनकी जगह स्नेह राणा को जगह दी गई है। वहीं श्रीलंका बिना बदलाव के साथ इस मैच में उतरेगा। भारत की नजरें इस मैच में बढ़त को दो गुना करने पर होगी, वहीं श्रीलंका पलटवार करने के इरादे से उतरेगा। 5 मैच की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट रहते आसानी से जीता था। India vs Sri lanka दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्...